ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

दुर्ग। थाना सुपेला क्षेत्र के स्मृति नगर में दो स्पा सेंटर—“लोरेंज़ो स्पा” और “ली वेलनेस स्पा”—में पुलिस ने छापेमारी कर संगठित देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में स्पा संचालक और मैनेजर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू पद्म श्री तंवर के निर्देशन में टीम गठित की और उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के नेतृत्व में स्मृति नगर एवं महिला थाना की टीम के साथ दोनों स्पा सेंटरों में दबिश दी। जांच में पाया गया कि दोनों स्पा संचालक एवं मैनेजर बाहर की महिलाओं को रखकर ग्राहकों के लिए देह व्यापार करवा रहे थे। मौके से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम, ग्राहक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। तलाशी के दौरान लोरेंज़ो स्पा के कमरे से गौरव कोठारी और रचित दास, तथा ली वेलनेस स्पा से संतोष कुमार और अब्बास अली को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी: 1. धनेश्वर सेन, पिता कृष्ण सेन, 33 वर्ष, सुपेला 2. पवन पांडे, पिता राज पांडेय, 40 वर्ष, भिलाई 3. अब्बास अली, पिता हुकुम मियाँ, 43 वर्ष, सुपेला 4. रचित दास, पिता दिवंगत प्रदीप कुमार दास, 30 वर्ष, प्रगति नगर 5. संतोष कुमार, पिता लक्ष्मण प्रसाद, 38 वर्ष, सुपेला 6. गौरव कोठारी, पिता किशोरी लाल कोठारी, 36 वर्ष, नेहरू नगर इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक गुरूविंदर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा और अन्य स्टाफ की तत्परता और सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग। थाना सुपेला क्षेत्र के स्मृति नगर में दो स्पा सेंटर—“लोरेंज़ो स्पा” और “ली वेलनेस स्पा”—में पुलिस ने छापेमारी कर संगठित देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने इस कार्रवाई में स्पा संचालक और मैनेजर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया।

मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू पद्म श्री तंवर के निर्देशन में टीम गठित की और उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के नेतृत्व में स्मृति नगर एवं महिला थाना की टीम के साथ दोनों स्पा सेंटरों में दबिश दी। जांच में पाया गया कि दोनों स्पा संचालक एवं मैनेजर बाहर की महिलाओं को रखकर ग्राहकों के लिए देह व्यापार करवा रहे थे।

मौके से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम, ग्राहक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। तलाशी के दौरान लोरेंज़ो स्पा के कमरे से गौरव कोठारी और रचित दास, तथा ली वेलनेस स्पा से संतोष कुमार और अब्बास अली को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. धनेश्वर सेन, पिता कृष्ण सेन, 33 वर्ष, सुपेला
  2. पवन पांडे, पिता राज पांडेय, 40 वर्ष, भिलाई
  3. अब्बास अली, पिता हुकुम मियाँ, 43 वर्ष, सुपेला
  4. रचित दास, पिता दिवंगत प्रदीप कुमार दास, 30 वर्ष, प्रगति नगर
  5. संतोष कुमार, पिता लक्ष्मण प्रसाद, 38 वर्ष, सुपेला
  6. गौरव कोठारी, पिता किशोरी लाल कोठारी, 36 वर्ष, नेहरू नगर

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक गुरूविंदर सिंग संधु, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा और अन्य स्टाफ की तत्परता और सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button