ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

वर्ष 2024-25 में जिले से 53 अभ्यर्थियों का अग्निवीर (भारतीय थल सेना) में चयन


दुर्ग |
जिला प्रशासन दुर्ग एवं जिला रोजगार एवं स्वरोगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में अग्निवीर (थल सेना) हेतु वर्ष 2024-25 में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों हेतु आवासीय एवं गैर आवासीय शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।

अग्निवीर भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा रायगढ़ जिले में आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम भारतीय थल सेना द्वारा 21 मार्च 2025 को घोषित किया गया है। घोषित चयन परिणाम के अनुसार दुर्ग जिले से कुल 53 अभ्यर्थी अग्निवीर (भारतीय थल सेना) हेतु चयनित हुए है।

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2025-26 के लिये अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (08वीं, 10वीं उत्तीर्ण), महिला सैन्य, पुलिस, नर्सिंग, सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिये जारी की गई है।

योग्य एवं इच्छुक आवेदक अग्निवीर भर्ती-2026 हेतु 10 अप्रैल 2025 रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते है। इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा।

ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिये सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 /0771-2965214 पर संपर्क कर सकते है अथवा विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button