ब्रेकिंग
लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ... ऑटो में बैठाकर 74 हजार की चोरी, पुरानी भिलाई पुलिस ने चालक और साथी को दबोचा
छत्तीसगढ़दुर्ग

नशे के विरुद्ध अभियान के तहत आरोपी गिरफ्तार, 31 पाव अवैध शराब जप्त

दुर्ग। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 10 फरवरी 2026 को थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत चौकी अंजोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शीतलापारा, ग्राम समसुदा में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन एवं संग्रहित की गई 31 पाव अंग्रेजी गोवा शराब जप्त की गई। जप्त शराब की कुल मात्रा 5.580 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 3,720 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी मुकेश्वर ठाकुर (उम्र 35 वर्ष), निवासी इंदिरा आवास, शीतलापारा, ग्राम समसुदा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 145/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।

उक्त कार्रवाई में चौकी अंजोरा में पदस्थ आरक्षक चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1221 सुरज पाटले एवं आरक्षक क्रमांक 515 हेमंत देशमुख की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध व्यापार, परिवहन या सेवन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button