ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़दुर्ग

पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने दुर्ग नगर निगम की टीम सक्रिय,

दुर्ग | नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में चिन्हित बड़े लीकेज को निरंतर सुधार कार्य किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

निगम क्षेत्र में स्थित 21 ओवरहेड टैंक, 9 संपवेल, 11, 24 एवं 42 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट के सैडिमेंटेशन टैंक की सफाई का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य होली के पूर्व पूर्ण किया जाने जा लक्ष्य है।

सभी टैंकों से जल आपूर्ति प्राप्त करने वाले अंतिम छोर के घरों तक नियमित रूप से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें पीएचई विभाग को गुणवत्ता जांच हेतु नियमित रूप से भेजा जा रहा है। इसके साथ ही शहर के सभी हैंडपंपों के जल सैंपल भी लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जा रही है।गुणवत्ता ठीक नही होने पर उसे तत्काल बंद कर आवश्यकता अनुसार उस जगह टैंकर से जल आपूर्ति किया जाएगा।

जल विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार गंदे पानी की लगभग 90 प्रतिशत शिकायतें हितग्राहियों के घरों तक जाने वाली पाइप लाइन के नाली से होकर गुजरने एवं लीकेज के कारण होती हैं। ऐसी शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित लाइन को डिस्कनेक्ट कर हितग्राही को नई पाइपलाइन बिछाने हेतु सूचित किया जाता है।

नगर निगम द्वारा दुर्ग निगम क्षेत्र में विभिन्न नालियों से गुजरने वाली पाइप लाइनों को हटाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे भविष्य में जल प्रदूषण की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। तथा पाइन लाइन के कारण नालियों के जाम होने से गालियां एवं सड़को में गंदा पानी ओवरफ्लो होने की शिकायत से निजात मिल सके।

नगर निगम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कार्य लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button