ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

नवीन महाविद्यालय रिसाली में सस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ

रिसाली।शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सतीश गोटा, सह – संयोजक डॉ. ममता थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य डॉ. नागरत्ना गनवीर के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि नागेश काले जी थे जो। उन्होंने अपने वक्तव्य में जनजातीय समाज के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक अतीत को आधुनिक परिदृश्य से जोड़कर समझाने की कोशिश की।

उन्होंने छात्र-छात्राओं के समक्ष आदिवासी वीर शुरमाओं द्वारा अतीत से लेकर वर्तमान तक किए गए संघर्षो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज में ऐसे कई गुण है जिसे हमें अपनाने की जरूरत है जैसे – आदिवासी समुदाय में महिलाओं का सर्वाधिक सम्मान किया जाता है । वे जंगल जल और जमीन से जुड़े हुए लोग हैं और उनके प्रति वह गाहे- बगाहे अपनी कृतज्ञता को प्रकट करते रहते हैं उनका प्रकृति प्रेमी होना और पेड़ों से गहरा लगाव किसी से भी छुपा नहीं है।

आदिवासी चोरी, झूठ और छल से कोसों दूर हैं। वे आध्यात्मिक और परिश्रमी होते हैं । कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता एवं आभार प्रदर्शन प्रो. शंभू प्रसाद निर्मलकर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो .निवेदिता मुखर्जी , प्रो.नूतन देवांगन , प्रो लेनेंद्र कुमार वर्मा ,प्रो. पूजा पांडेय , प्रो. विनीता, प्रो. रितु ,प्रो. वेद एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button