ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

ठगड़ा बांध को सिग्नेचर पर्यटन स्थल के रूप में किया गया विकसित,निविदा प्रक्रिया से पारदर्शी संचालन व्यवस्था लागू

दुर्ग: नगर पालिक निगम, दुर्ग शहरवासियों के मनोरंजन, सुविधा एवं पर्यटन विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण एवं संचालन को लेकर हाल ही में प्रकाशित समाचारों के संदर्भ में निगम प्रशासन निम्नलिखित तथ्य स्पष्ट करना आवश्यक समझता है,

जन-सुविधा एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

ठगड़ा बांध का सौंदर्यीकरण दुर्ग शहर के लिए एक सिग्नेचर प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को अपने ही शहर में सुरक्षित, स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण में पिकनिक एवं मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता न पड़े और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले।

नियमों के तहत पारदर्शी संचालन व्यवस्था

ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी पूर्णतः पारदर्शी निविदा (टेंडर) प्रक्रिया के माध्यम से एक निजी एजेंसी को सौंपी गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य परिसर की नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, हरियाली का संरक्षण तथा आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

साथ ही एजेंसी द्वारा नगर निगम को वार्षिक प्रीमियम का भुगतान किया जा रहा है, जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि हो रही है और उक्त राशि का उपयोग अन्य जनहित कार्यों में किया जाएगा।

 ₹10 प्रवेश शुल्क का औचित्य

ठगड़ा बांध परिसर में लिया जा रहा ₹10 का नाम मात्र प्रवेश शुल्क सुरक्षा व्यवस्था, बागवानी के रखरखाव, लाइटिंग, पौधारोपण एवं नियमित साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने हेतु लिया जाता है।

इससे सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होती है तथा असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण रहता है।ठगड़ा बांघ पिकनिक में पार्किंग शुल्क नही लिया जाता है। पार्किंग नि.शुल्क,

गहरीकरण एवं निर्माण कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता

गहरीकरण कार्य के दौरान निकली मुरुम एवं अन्य सामग्रियों के निष्पादन में सभी शासकीय नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। पूर्व में प्राप्त शिकायतों के संबंध में वर्तमान प्रशासन द्वारा फाइलों की समीक्षा की जा रही है।

नगर निगम का स्पष्ट रुख है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button