ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

ग्रामीणों से नौकरी के नाम पर ठगी, महिला गिरफ्तार

दुर्ग/पाटन। पाटन थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहाँ नौकरी लगाने के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली महिला आरोपी गीतांजली टण्डन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ग्राम सिपकोना के एमन बंजारे समेत कई अन्य ग्रामीणों से राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-3 और चपरासी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 2 लाख रुपये वसूले थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र और फर्जी चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र सौंपे, जिससे ग्रामीणों को लगा कि उनकी नौकरी पक्की हो गई है। लेकिन जब समय बीतने पर कोई नियुक्ति नहीं हुई, तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

शिकायत पर पाटन पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/2025 के तहत आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान फर्जी दस्तावेज सामने आने पर प्रकरण में धारा 467, 468, और 471 भी जोड़ी गईं। आरोपी गीतांजली टंडन घटना के बाद से फरार चल रही थी।

17 जुलाई 2025 को पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस की अपील: आमजन को ऐसे किसी भी झांसे में न आने की सलाह दी जाती है। किसी भी सरकारी नौकरी की प्रक्रिया केवल विधिवत चयन प्रक्रिया और विज्ञप्तियों के माध्यम से होती है।

नाम आरोपी: गीतांजली टण्डन, पिता का नाम: लक्ष्मण टण्डन, निवासी: ग्राम धमना, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग

पाटन पुलिस की इस कार्रवाई को ग्रामीणों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि ठगी करने वाले ऐसे और भी गिरोहों पर लगाम लगाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button