ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024:पूरे देश में 50000 से 03 लाख जनसंख्या वाले शहरों में दुर्ग को मिला 24 वां स्थान

दुर्ग/ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कार में नगर निगम दुर्ग ने देश में 17 वाँ स्थान प्राप्त किया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार समारोह में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों घोषित किया गया।

बता दे कि महापौर अलका बाघमार के द्वारा शहर क्षेत्र अंतर्गत लगातार सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया का रहा आज मेहनत का परिणाम शहर को सफलता की ओर मिली है।

दुर्ग स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणाम जारी, दुर्ग शहर के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।आज जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में दुर्ग शहर को पूरे देश में 50000 से 03 लाख जनसंख्या वाले शहरों में 24 वा स्थान एवं राज्य में 17 वा स्थान प्राप्त हुआ है।

इस वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण में दुर्ग शहर को 12500 अंकों में से कुल 10167 अंक प्राप्त हुए हैं। साथ ही साथ इस वर्ष गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग अंतर्गत 1 स्टार एवं ODF++ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।पिछले वर्ष दुर्ग शहर 314 वे रैंक,अब मिला बेहतर सुधार करते हुए 24 वा स्थान प्राप्त हुआ है।

मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के सर्वेक्षण में दुर्ग का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। पिछले वर्ष दुर्ग शहर को देश में 314 वाँ स्थान प्राप्त हुआ था। साथ ही GFC स्टार रेटिंग में पिछले 03 वर्षों में कोई स्टार रेटिंग प्राप्त नहीं हुई थी।

महापौर अलका बाघमार एवं कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने आगे कहा कि शहर को नंबर 1 बनाने के लिए, शहर के सम्मनित नागरिको के साथ मिलकर स्वच्छता सर्वेक्षण में और मेहनत करने की बात कही।

महापौर ने कहा की शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेगा।स्वच्छता सर्वेक्षण में दुर्ग को सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि स्वच्छता छग प्रदेश की संस्कृति का हिस्सा है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दुर्ग शहर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के निकायों को जो सम्मान मिल रहा है, वह बहुत खुशी की बात है। मेयर व कमिश्नर ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की तारीफ की।उन्होंने कहा आने वाले समय  सफाई अभियान पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button