ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

राम नाम की भक्ति से सजा मुड़पार: 112वें राम राम बड़े भजन मेले में शामिल हुए राजस्व मंत्री, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

सारंगढ़ बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित राम राम बड़े भजन मेला में जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होकर जैतखाम में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

मेला परिसर में बने अस्थायी मंच में कार्यकर्ताओं एवं रामनामी समाज के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकौशल रामनामी ने कहा कि 200 साल से चल रहा है, पर मेला का ये 112वा साल है। मैं पांचवी पीढ़ी हूं। कार्यक्रम को मंत्री टंकराम वर्मा ने संबोधित करते हुये|

कहा कि जब हमारे रामनामी लोगों को मंदिर में प्रवेश करना मना कर दिए तो, ये राम भक्त अपने शरीर में राम राम लिखा कर अपने आप को ही मंदिर बना दिया।

राम भगवान ने सब लोगों को गले लगाकर भेदभाव को एक समान कर दिए थे। लोग जो अयोध्या से दर्शन कर के आते है वे बताते है कि इतना अच्छा दर्शन अपने पैसा से भी नहीं कर सकते थे।

पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा सीएम साय के कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण मेले में शामिल नहीं हो सके, पर अपने प्रतिनिधि के रूप में प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा को भेजे हैं।

राम हमारे आराध्य हैं। हम मन में राम को रखते है, पर हमारे रामनामी लोग तन मन में बसा के रखते हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम में हमारे रामनामी समाज के लोगों को भी बुलाए थे। हम राम के वंशज हैं।

माता कौशल्या ने राम को जन्म दिया है। राम हमारे भांजा है इस कारण से छत्तीसगढ़ के लोग राम के रूप में भांजा को प्रणाम करते हैं। हमारे मुख्यमंत्री इस कारण से सब को फ्री में रामलला की दर्शन करने का योजना चला रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सनम जांगड़े, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, दिनेश जांगड़े, शिवकुमारी चौहान, बेदराम जांगड़े सहित कार्यक्रम स्थल में लगभग 300 लोग शामिल थे, वहीं मेला परिसर में 10 हजार लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button