ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
छत्तीसगढ़

केयर टेकर के 40 पदों पर भर्ती हेतु 06 जून को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

अम्बिकापुर | जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 06 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

जिसमें निजी नियोजक सिद्धिविनायक होम केयर सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेड संचालक गुलशन सेन्द्रे उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैम्प के अंतर्गत केयर टेकर के 40 पदों पर भर्ती की जानी है। इस हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण है, वेतन योग्यतानुसार 10 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है,

नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखने वाले इच्छुक आवेदक अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र,

पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 06 जून को प्रातः निर्धारित समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button