ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
जशपुर

मां ने मोबाइल नहीं दिलाया तो की 15 साल की बेटी ने कर ली आत्महत्या

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बेटी ने मोबाइल की डिमांड पूरी नहीं होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बालिका ने सुसाइड एक बड़े से पेड़ से लटकर की है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार बरपारा का है. जानकारी के मुताबिक, यहां निवासरत इलूश कुजूर की 15 साल की बेटी अपनी मां से कई दिनों से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी. मगर, मां ने घर की समस्याएं बताकर बेटी की बात को टाल दिया करती थी. बेटी ने फिर से नए मोबाइल की डिमांड कर दी. फिर मां ने मना कर दिया और कहा कि अभी खेती किसानी में पैसा खत्म हो गया है. जब धान बिक्री हो जाएगी, तब नया मोबाइल खरीद दूंगी. नाराज पुत्री ने घर से महज दुर चली गई और कोशम की पेड़ में ओढ़नी का फंदा डालकर फांसी पर झूल गई. रात में परिवार के लोग घर में बेटी को नहीं देखा, सुबह देखा तो घर से दूर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर उसकी लटकी हुई लाश मिली. जिसे देख परिजनों में चीख पुकार मच गई.

मामले में पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि कछार बरपारा में नाबालिग ने मोबाइल की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button