ब्रेकिंग
शिवनाथ नदी मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प, 26.23 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया भूमिपूज... छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को नई उड़ान: 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 250 MBBS सीटों की मंजूरी आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना ग्राम सिरसीदा में आशा महिला ग्राम संगठन का सीडबॉल अभियान, हरियाली बढ़ाने की पहल स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 2 दिन में 2 नशेड़ी स्कूल वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति देवी वोरा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक दुर्ग में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप, गुंडा बदमाश को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट मड़ोदा-पुरैना मंडल भाजपा की बैठक संपन्न,शक्ति केंद्र से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीत... दुर्ग में पुलिस मेगा मेडिकल कैम्प का शुभारंभ, DGP अरुण देव गौतम की मौजूदगी में 843 लोगों का स्वास्थ्... ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग शहर में एक और हत्या, इलाके में फैली सनसनी
छत्तीसगढ़रायपुर

दुर्ग में पुलिस मेगा मेडिकल कैम्प का शुभारंभ, DGP अरुण देव गौतम की मौजूदगी में 843 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

दुर्ग पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित मेगा मेडिकल कैम्प का शुभारंभ किया। नई पुलिस लाइन, थगड़ा बांध में आयोजित इस शिविर में 843 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।

दुर्ग पुलिस के “जन मित्र” अभियान के तहत मेघगंगा ग्रुप और स्पर्श अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक ने वृक्षारोपण कर किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण काउंटरों, पैथोलॉजी जांच केंद्र, नेत्र एवं दंत परीक्षण इकाइयों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

अपने संबोधन में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, योग और व्यायाम को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि अनियमित दिनचर्या और लगातार ड्यूटी के कारण पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे शिविर गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान और स्वस्थ पुलिस बल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को भी इस शिविर का लाभ दिया गया, ताकि सभी को समय पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

मेगा मेडिकल कैम्प में 22 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया। शिविर में NABL प्रमाणित पैथोलॉजी जांच, संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र एवं दंत परीक्षण के साथ विभिन्न सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गईं। पूरे शिविर में कुल 843 हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक जांच, उपचार संबंधी परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, नगर सेना के अधिकारी, विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारी, मेघगंगा ग्रुप, स्पर्श अस्पताल और लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की चिकित्सा टीम सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button