ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ...
देश

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: डबरी में डूबने से दो दोस्तों की मौत, गांव में पसरा मातम

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में स्थित एक डबरी में डूबने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मंगलवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में घटना का खुलासा हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

एक नाबालिग और एक युवक की मौत

पुलिस ने मृतकों की पहचान चिरोला निवासी 16 वर्षीय अजय पिता सुमन दास बैरागी और 20 वर्षीय कमल पिता हीरालाल माली के रूप में की है। जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे। परिजनों को लगा कि वे गांव में चल रहे नाइट क्रिकेट मैच देखने गए होंगे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर चिंता बढ़ गई।

डबरी किनारे मिली बाइक और मोबाइल

बुधवार सुबह डबरी के किनारे दोनों की बाइक, मोबाइल फोन और चप्पलें बरामद हुईं, जिसके बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव डबरी से बरामद कर लिए गए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का अनुमान है कि दोनों नहाने के लिए डबरी में उतरे होंगे, जहां यह हादसा हुआ। हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

गांव में शोक का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे चिरोला गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button