ब्रेकिंग
जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार
जशपुर

चोरी के दस्तावेज से बुलट की सवारी करना युवक को पड़ा भारी

जशपुरनगर। चोरी के दस्तावेज से बुलट की सवारी करना अब युवक को भारी पड़ गया है। युवक के साथ ही फाइनेंस कंपनी और बुलट शो रूम के संचालक को जेल की हवा खानी पड़ रही है। पुलिस ने चारसौबीसी का मामला दायर कर तीनों को जेल भेज दिया है।

मामला कोतबा चौकी क्षेत्र का है। वार्ड क्रमांक 5 निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस थाने में शिकायत करते हुए बताया कि 12 अगस्त को कुरियर के माध्यम से एक लिफाफा प्राप्त हुआ। इसे खोलने पर रॉयल इंफील्ड कंपनी की बाइक का रजिस्ट्रेशन पेपर और एक कार्ड मिला। दस्तावेज को खोलकर पढ़ने से जानकारी मिली कि सूरजपुर जिले के प्रतापपुर खोरमा गांव ऊपरपारा निवासी शाहरुख़ खान के नाम से बुलट का पंजीयन किया गया है। आशीष ने बताया कि स्कूटी की डिक्की से आधार कार्ड और पेनकार्ड की फोटो कापी रखा हुआ था। इसी के आधार पर बुलट का फाइनेंस करा लिया गया है।

फाइनेंस कंपनी ने चोरी के दस्तावेजों से फाइनेंस कर दिया और शो रूम के संचालक ने बुलट भी दे दी। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने दस्तावेजों का पड़ताल भी नहीं किया। इस पूरे मामले में कोतबा पुलिस ने बाइक शो रूम संचालक मनीष डेविड,फर्जीवाड़ा करने वाले शाहरुख खान और चरचा निवासी फाइनेंस कंपनी के स्थानीय कर्मचारी रुपेश पांडेय के खिलाफ धारा 420,34 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

फाइनेंस कंपनी द्वारा तय की गई किश्त की राशि जमा ना करने पर कंपनी ने शाहरुख से सीजरके माध्यम से बाइक छीन लिया था। बाइक छीनने के बाद कंपनी ने उसे रिफाइनेंस करते हुए किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहले एक और फिर दूसरे को बुलट को बेच दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button