ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ED का छापा, सियासी हलचल तेज

भिलाई | छत्तीसगढ़ की राजनीति शुक्रवार सुबह उस वक्त गरमा गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर अचानक छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ईडी की तीन गाड़ियों में सवार टीम सुबह करीब 6 बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के साथ उनके घर पहुंची। यह कार्रवाई महादेव सट्टा ऐप घोटाले और शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है।

विधानसभा सत्र के अंतिम दिन हुई कार्रवाई

इस छापेमारी की टाइमिंग को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि आज ही छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:

“ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।”

केंद्र पर बदले की राजनीति का आरोप

बघेल ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि “विपक्ष की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे विपक्ष जनहित के मुद्दों को उठाता है, वैसे-वैसे केंद्र की एजेंसियां दबाव बनाने की रणनीति पर काम करने लगती हैं।

कांग्रेस नेताओं का विरोध, लोकतंत्र पर हमला बताया

भूपेश बघेल के समर्थक और कई कांग्रेस नेता इस कार्रवाई को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी के प्रवक्ताओं ने इसे “लोकतंत्र पर हमला” करार देते हुए कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार, लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

ईडी की कार्रवाई: संवेदनशील राजनीतिक मोड़

ईडी की यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और विपक्ष के तेवर तीखे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद से लेकर सड़कों तक राजनीतिक संग्राम का कारण बन सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button