ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

लूट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग | थाना पुलगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पदमनाभपुर क्षेत्र में दर्ज लूट और धमकी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शुरुआत 11 अगस्त 2025 को हुई थी, जब प्रार्थिया  रेखा बघेल पति ललित बघेल (आयु 38 वर्ष), निवासी कसारीडीह, कन्हैयापुरी चौक, थाना पदमनाभपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थिया और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। आरोपियों ने पीड़िता के फोन से ही वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और ₹5,000 की मांग की थी।

इस रिपोर्ट पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 330/25, धारा 309(6), 308(2), 310(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान तीन आरोपियों —

  • सागर कंडरा उर्फ गंजा पिता सनमुगम कंडरा (24 वर्ष), निवासी रूआंबांधा, भिलाई
  • तीरथ सोनकर पिता अजय सोनकर (24 वर्ष), निवासी सुभाष नगर, दुर्ग
  • भोला निषाद पिता रामकुमार निषाद (24 वर्ष), निवासी पोटियाकला चौक, कुंदरा पारा, दुर्ग
    को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।

घटना के बाद से फरार चल रहे चौथे आरोपी जालम सिंह उर्फ जयसिंह गाड़ा पिता भीमसिंह गाड़ा (25 वर्ष), निवासी बस स्टैंड के पास, गुण्डरदेही, जिला बालोद की पतासाजी के बाद पुलिस ने उसे 28 अक्टूबर 2025 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button