ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
कबीरधामछत्तीसगढ़

शिक्षा में डिजिटल क्रांति की शुरुआत, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ

कबीरधाम | कबीरधाम जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार, 28 अक्टूबर को ग्राम बिरकोना के शासकीय स्कूल से “स्मार्ट क्लासरूम” सुविधा की शुरुआत की। इस मौके पर कवर्धा विकासखंड के अन्य 17 स्कूल भी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़े, जहां एक साथ स्मार्ट कक्षाओं की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खुद बच्चों के साथ स्मार्ट क्लास में बैठे और विद्यार्थियों की तरह डिजिटल पढ़ाई का अनुभव लिया। उन्होंने शिक्षकों से स्मार्ट क्लास की तकनीक, संचालन प्रणाली और इसके उपयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल जिले में डिजिटल शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास है। पहले चरण में कवर्धा विकासखंड के 17 स्कूलों में यह सुविधा शुरू की गई है, जबकि एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फंड से शेष 33 स्कूलों में भी स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार जिले के कुल 50 स्कूल अब डिजिटल शिक्षा से सुसज्जित होंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button