ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

में दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, चार घायल

सक्ती  : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। रविवार देर रात पोता गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे। सभी कोरबा से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर अपने गांव कुसमूल लौट रहे थे। देर रात करीब 11 बजे के आसपास वाहन पोता गांव के समीप शराब भट्ठी के पास पहुंचा, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे नहर में जा गिरी।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को तत्काल सक्ती अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चालक और एक नाबालिग की मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव कुसमूल में मातम छा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button