ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

फ्लोटिंग विंग्स के सितारों ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चमकाया देश का नाम

फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग अकैडमी के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। यह गौरवमयी उपलब्धि न केवल शहर, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बन गई है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद, सभी खिलाड़ी महापौर श्री धीरज बाकलीवाल के निज निवास एवं कार्यालय एफ-4 पहुंचे, जहां महापौर ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस श्री संदीप वोरा और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री फतेह सिंह भाटिया भी मौजूद रहे।

महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल अपने संस्थान का, बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्विमिंग कोच ओम कुमार ओझा, वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक अंशुल शर्मा, ईश्वर लाल ओझा, राष्ट्रीय तैराक दिग्विजय यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईशा देश लहरे और गुंजा साहू, प्रिंसी बंजारे, राष्ट्रीय खिलाड़ी वैशाली बंजारे, निशा ओझा और अलका उपस्थित थे।

*यह सफलता इन खिलाड़ियों की मेहनत और दृढ़ निश्चय का परिणाम है, जो यह दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हो, तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button