ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

नंदिनी थाना क्षेत्र में युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में एक गंभीर साइबर अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

मामला 21 जून 2025 को तब सामने आया, जब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल की जा रही है।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 137/2025, धारा 67 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विवेचना प्रारंभ की और तकनीकी साक्ष्य एकत्र करते हुए 23 जून 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

केतू ठाकुर, पिता सुग्रीव ठाकुर, उम्र 31 वर्ष

सोनू ठाकुर, पिता संतोष ठाकुर, उम्र 30 वर्ष
— दोनों निवासी ग्राम बागडूमर, थाना नंदिनी नगर।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button