ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

विधायक एवं महापौर ने लगाई झाडू, अधिकारी एवं जन भागीदारियों ने उठाया कचरा

दुर्ग | स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान अंतर्गत शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शासन के आदेशानुसार नगर पालिक निगम द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। आज 17 सितंबर से इसका शुभारंभ कर स्वच्छता ही सेवा हेतु एक साथ रैली, श्रमदान गतिविधि का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया।मंगलवार की सुबह प्रातः7 बजे से विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा नागरिको एवं ब्रांड एम्बेसडर,अधिकारी/ कर्मचारियो के अलावा विज्ञान विकास छात्रावास के तीन सौ छात्राओं और नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम की शुरुवात के साथ स्वच्छता शपथ लेकर की गई।स्वच्छता व WINDOW रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।स्वच्छता ही सेवा बैंक स्पॉट का ट्रांसफ्रोर्मेशन श्रमदान के माध्यम से किया गया. विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चंंद्राकर सहित अधिकारी/कर्मचारी और सभी जन भागीदारी द्वारा स्वच्छता signature साइन कैंपेन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया ।

स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,एमआईसी सदस्य भोला महोविया, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,स्वास्थ्य अधिकारी,
धर्मेंद्र मिश्रा,उपअभियंता मोहित मरकाम,हरिशंकर साहू,बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,स्वच्छता निरीक्षक सुरेश भारती ने सडक़ पर झाडू लगाई।

आम नागरिकों के साथ विज्ञान विकास केंद्र की छात्राओं ने भी मिलकर स्वच्छता सेवा में झाड़ू लगाकर श्रम दान कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।विधायक गजेंद्र यादव,महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न वार्डो के लिए रवाना किया गया।साथ ही विधायक व महापौर ने आयुक्त सहित सभी के साथ मिलकर एक पेड़ माँ के नाम पौधा रोपण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नाना-नानी दादा दादी पार्क एवं मानस भवन में श्रमदान करते हुए क्षेत्र में विधायक व महापौर ने सभी के साथ मिलकर झाडू लगाकर,विधायक व महापौर ने कचरा को उठाकर डस्टबिन में डाला।और सभी ने स्वच्छता सेवा अभियान की सफलता जताई। इसके अलावा वार्डो के प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रही द्वारा स्वच्छता के नारे लगाते हुए स्वच्छता हेतु जागरूकता का संदेश दिया।आम नागरिकों विज्ञान विकास केंद्र की अधिकारी के साथ केंद्र की सभी छात्राओं का सहयोग मिला. मुस्कान फाउंडेशन के द्वारा भी इस कार्यक्रम में योगदान दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button