ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़रायपुर

तीन खाद-बीज दुकानों को नोटिस

रायपुर, 1 जून 2026 :खरीफ सीजन 2026 से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए बलौदाबाजार जिले में कृषि विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को विभिन्न विकासखंडों में कृषि आदान केंद्रों के औचक जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर तीन कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि कई प्रतिष्ठानों से बीज के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

बलौदाबाजार विकासखंड में यश कृषि केंद्र, खम्हरिया में अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं मिलने तथा उर्वरक स्टॉक एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं ग्राम धारसिव स्थित अशोक कृषि केंद्र में बिल बुक और स्रोत प्रमाण-पत्र का संधारण नहीं मिलने तथा ग्राम लवनबंद के लाला साहू कृषि केंद्र में अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितता पाए जाने पर भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इस अभियान के तहत कसडोल, भाटापारा और बलौदाबाजार विकासखंडों में कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद-बीज विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कसडोल में जोगी कृषि केंद्र और महामाया कृषि केंद्र का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। भाटापारा विकासखंड में न्यू साहू कृषि केंद्र, तरेंगा तथा विनय इंटरप्राइजेज के निरीक्षण के दौरान बीज के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button