ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

अवैध धन अर्जित करने के नियत से मोबाईल पर वाट्सएप के माध्यम से सट्टा खेलने और खिलाने वाले एक अन्य फरार आरेापी को पकड़ने में दुर्ग पुलिस केा मिली सफलता

दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस को अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी धनसिंह देवांगन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 95 हजार रुपये नकद, चेक तथा सट्टा लेन-देन से संबंधित व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट बरामद किए। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गौरतलब है कि 13 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर पैसे का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था। उनके पास से चार मोबाइल फोन और लगभग 35 लाख रुपये के सट्टा लेन-देन से संबंधित चैट तथा 6 हजार रुपये नकद जब्त किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में आजम अहमद, विकास शर्मा, कुलेश्वर कुमार साहू और सुरज वर्मा शामिल थे। चारों को 14 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जबकि फरार चल रहे धनसिंह देवांगन को पुलिस ने 15 सितंबर को उसके सकुनत से दबोच लिया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही, जिससे अवैध सट्टा नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button