ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई

बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक: शस्त्र पूजन और शोभायात्रा का भव्य आयोजन

भिलाई । दुर्ग जिले में बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुपेला प्रखंड के घड़ी चौक हनुमान मंदिर में 30 सितंबर 2024 को शाम 6 बजे बैठक रखी गई। इस बैठक में शस्त्र पूजन और शोभायात्रा के कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बजरंग दल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से शस्त्र पूजन और शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह शोभायात्रा 20 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजे से घड़ी चौक हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी। इस अवसर पर सर्व हिंदू समाज को सादर आमंत्रित किया गया है।

बैठक में विभाग संयोजक रवि निगम, मातृशक्ति ज्योति शर्मा, प्रफुल्ल पटेल, प्रदीप सिंह भास्कर राव, जिला सुरक्षा प्रमुख अनिल बेहरा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख योगेश वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में सुपेला प्रखंड अध्यक्ष कौशल यादव, टोमन वर्मा, सुपेला प्रखंड संयोजक करण सोनी, यशराज शिव सोनी, यशराज विशाल पांडे, सुमित, आकश, मंयक, पीयूष, बिट्टू, मनीष वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button