ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

दुर्ग में हत्या की दर्दनाक वारदात: युवक की सिर पर मारा गया भारी पत्थ

भिलाई। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात मामूली बात युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में युवक एक घर के सामने पसर गया था जिसे देख घर पर रहने वाले युवक ने उसे हटाना चाहा।

इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद नशे में धुत युवक पर भारी पत्थर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी योगेश सोना को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना सिकोला भाटा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले योगेश सोना पिता भगवान सिंह सोना (33) के घर के सामने रोहित कुमार ठाकुर शराब के नशे में घर के सामने पड़ा हुआ था। यह बात योगेश सोना को बुरी लगी और वह रोहित को वहां से हटाने लगा।

इस बात को लेकर नशे में धुत रोहित से योगेश की तिखी बहस हुई और यह विवाद में बदल गया। विवाद बढ़ने के बाद योगेश सोना ने भारी पत्थर उठाकर रोहित के सिर पर पटक दिया। इस वार के बाद रोहित जमीन पर धड़ाम हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर तत्काल मोहन नगर पुलिस की मौके पर पहुंची। आरोपी योगेश सोना को हिरासत में लेने के बाद मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button