ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

प्राणघातक हमला कर फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुरानी भिलाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई

भिलाई-3 |प्रार्थी अजय कुमार वर्मा दिनांक 28.06.25 को रिपार्ट दर्ज कराया कि इसके पुत्र नीरज वर्मा को दो अज्ञात लडके सर्विस रोड इंदिरा पारा भिलाई 3 के पास चाकु से मारकर चोट पहुंचाया है जिससे ईलाज हेतु सनसाईन अस्पताल लेकर गये जहां उचित उपचार हेतु बी एम शाह अस्पताल सुपेला में ईलाज हेतु भर्ती किये है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान आहत नीरज वर्मा का कथन लेखबद्ध करने पश्चात् प्रकरण में आहत के क्यूरी रिपोर्ट प्राप्त होने पर चोट गंभीर प्रकृति का होने से (हत्या का प्रयास) धारा 109 बीएनएस जोडा गया है। विवेचना के दौरान आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन एवं आस पास के लोगों से उक्त फटेज में दिख रहे संदेहियो के संबंध में पूछताछ कर जानकारी एकत्र की गई |

जो आरोपीगण खुर्सीपार का होना मालूम चलने पर संदेहियोें को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर विधि से संघर्षरत अपचारी बालक एवं आरोपी साहिल सोना का मेमोरेण्डम कथन लिया गया आरोपी साहिल सोना की महिला मित्र के साथ विवाद होने से आरोपीगणों के द्वारा जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का एवं चाकु से हमला किया गया|

जिससे आहत को प्राणघातक चोट आई जिसे छोडकर आरोपी गण फरार हो गये। जो अपचारी बालक के साथ मिलकर घटना कारित करना बताने तथा प्रयुक्त बटनदार चाकु पेश करने पर प्रकरण में 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गया प्रकरण में आरोपी साहिल सोना एवं अपचारी बालक को आज दिनांक 30.06.25 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपीगणों के विरूद्ध थाना खुर्सीपार में पूर्व में अपराध करने पर प्रकरण दर्ज होना पाया गया है। उक्त कार्यवाही में निरी. अंबर सिंह भारद्वाज, सउनि रामस्वरूप कुरैशिया, आर. ईश्वर भारद्वाज, संजय मनहरे, बंटी सिंह , राजकुमार सिंह, की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अपराध क्रमांक – 255/2025 धारा- 296,351(2), 3(5),109, बीएनएस., 25,27, आर्म्स एक्ट

नाम आरोपी – साहिल सोना पिता राहुल सोन उम्र 20 साल निवासी न्यू एकता नगर जोन 2 खुर्सीपार थाना खुर्सीपर जिला दुर्ग (छ.ग.)
एवं विधि से संघर्षरत 1 अपचारी बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button