ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
दुर्ग

नगर निगम के 1500 कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था ठप, अरुण वोरा ने दिया सहयोग का आश्वासन

दुर्ग।नगर निगम के 1500 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल पर बैठ गए, जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा को समर्थन के लिए बुलाया।वोरा तुरंत धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अरुण वोरा ने कहा, “आप सभी दुर्ग शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं। शहर की जो सुंदरता हर कोई सराहता है, वह आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं, और मैं इन्हें प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आपके साथ खड़ा हूं।”

सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगें...
-नियमितीकरण (नियमित नौकरी) किया जाए।
-ठेका प्रणाली को समाप्त किया जाए।
-वेतन में बढ़ोतरी की जाए।
-वेतन समय पर दिया जाए।
हड़ताल के कारण शहर में कचरे का ढेर लगने की आशंका बढ़ गई है, और स्थिति बिगड़ने से पहले कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की है।

शहर की सफाई व्यवस्था पर असर
कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है।
अरुण वोरा ने प्रशासन से अपील की कि सफाई कर्मियों की मांगों पर तुरंत ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ कर्मचारियों का नहीं, बल्कि पूरे शहर का मुद्दा है। इनकी मेहनत का सम्मान होना चाहिए।”

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। शहरवासियों की उम्मीद अब प्रशासन से है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button