ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

आर.एस.स्टील यार्ड में पुलिस की दबिश

दुर्ग  | उमदा जरवाब रोड पर प्रेम साहू पिता ललित साहू के द्वारा आर.एस.स्टील गार्ड पर अवैध रूप से कबाड़ में कटिंग हेतु एक संग्रह किया गया है, पूर्व में भी कुछ ट्रकों की कटिंग किए|

जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षकः दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी),  हरीश पाटिल व परि. भा.पु.से. राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय तथा उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा, थाना पुरानी भिलाई की टीम द्वारा एक साथ आर.एस. स्टील यार्ड में दबिश दिया गया ।

आर.एस. स्टील यार्ड में एक ट्रक क्रमांक सीजी 04 एच. आर. 4551 के डाला को गैस कटर के द्वारा काटा जा रहा था तथा तीन अन्य ट्रक भी कटिंग के लिये रखे गये थे। यार्ड में पूर्व से मौजूद एक टैंकर बाहन की टंकी थी जिसे पूर्व में ही वहां से काटकर अलग कर लिया गया था।

कबाड़ व्यवसायी प्रेम साहू को तलब कर कबाड़ रखने एवं वाहन कटिंग के संबंध में वैध अनुज्ञा एवं दस्तावेज की मांग की गयी जिसे देने पर वह विफल रहा और यह बताया कि उसके पिता ललित साहू के कबाड़ व्यवसाय के लायसेंस पर वह यह कार्य करता है।

पुलिस को संदेह होने पर उक्त कटे हुए ट्रक के सीजी 04 एच.आर. 4551 के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि यह वाहन भाटापारा जिला बलौदा बाजार निवासी विक्रमजीत सिंह बाली का है।

विक्रमजीत सिंह बाली द्वारा उक्त वाहन को फौजी नगर जामुल निकसी रविदास मानिकपुरी को 9,00,000/- रूपये में बेचना बताया जिसका 4,00,000/- रूपये रकम प्राप्त कर चुका था किंतु 1,00,000/- लाख रूपये शेष था। शेष 4,00,000/- रूपये रविदास मानिकपुरी के द्वारा फाइनेन्स कराया गया था। उक्त वाहन का स्वामित्व भी हस्तांतरित नहीं हुआ था। इसी बीच रविदास मानिकपुरी द्वारा ट्रक को प्रेम साहू के यार्ड में कटिंग के लिये छोड़ दिया गया था।

उक्त घटना कम के संबंध में थाना पुरानी भिलाई में प्रार्थी विक्रमजीत सिंह बाली की रिपोर्ट पर अपराच क्रमांक 49/2025 बारा 316, 317(4), 324(5) बीएनएस कायम कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

जप्त सामग्री –

1- ट्रक-04 नग, ट्रक के इंजन-06 नग, टायर 28 नग, डिस्क 28 नग, टोचन-01 नग, मशीन हाइड्रा-01 नग, इन्डस्ट्रियल गैस-07 नग, एल.पी.जी गैस-01 नग, गैस कटर-01 नग जुमला कीमती 20,00,000/- रूपये

नाम आरोपी –

1. प्रेम साहू पिता ललित साहू उम्र 32 वर्ष

2. ललित साहू पिता स्व. जीवन लाल साहू उम्र 54 वर्ष साकिनान आर्य नगर कोहका, रिलायंस टायर के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)

3. रविदास मानिकपुरी पिता आधार दास मानिकपुरी उम्र 31 वर्ष निवासी फौजी नगर जामुल, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button