ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

2 माह से वेतन नहीं, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली भी लंबित कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से हो रहे घर चलाने के लिए परेशान

संवाददाता, सौरभ साहू :-

रायपुर– छत्तीसगढ़ राज्य के 16,000 से अधिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला हैं। इस स्थिति ने कर्मचारियों को गंभीर सामाजिक-आर्थिक संकट में धकेल दिया है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, किराया/बैंक किस्त भुगतान तथा दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना अत्यंत कठिन हो गया है, जिससे कर्मचारियों में मानसिक तनाव और असंतोष तेजी से बढ़ रहा है।

आंदोलन समाप्ति के बाद बनी सहमति, फिर भी बहाली अटकी:
मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन का आज तक पालन नहीं
एनएचएम कर्मचारियों के हालिया आंदोलन के दौरान कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया था।
मुख्यमंत्री, माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था।
इस दौरान बर्खास्त कर्मचारियों की नि:शर्त बहाली का स्पष्ट एवं सार्वजनिक आश्वासन दिया गया था। यह विषय कैबिनेट बैठक में पुरा करने की बात पर सहमति बनी थी किंतु—दो माह से अधिक समय बीत चुका है,

इस दौरान तीन कैबिनेट बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं,
इसके बावजूद आज तक बहाली आदेश जारी नहीं किए गए। यह स्थिति प्रभावित कर्मचारियों सहित पूरे एनएचएम कार्मिकों में गहरी निराशा और आक्रोश की भावना को जन्म दे रही है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी एवं प्रदेश महासचिव कौशलेश तिवारी ने कहा कि आंदोलन सरकार से सकारात्मक चर्चा एवं विश्वास और सद्भावना के साथ समाप्त किया गया था, किंतु आश्वासन पूरा न होना अत्यंत खेदजनक एवं कर्मचारियों के हितों के विपरीत है।

वर्तमान में कर्मचारियों की प्रमुख माँगें :
दो माह से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।
आंदोलन के दौरान सेवा से पृथक किए गए सभी कर्मचारियों की तत्काल बहाली किया जाएँ।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने बताया कि राज्य भर के 16000हजार एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी इन मांगों को लेकर अपने-अपने जिलों में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप रहे हैं तथा समस्याओं से शासन को अवगत करा रहे हैं।
आज सूरजपुर मे जिलाध्यक्ष बृजलाल के नेतृत्व मे माननीय मुख्य मंत्री महोदय के नाम कलेक्टर सर को ज्ञापन सौपकर जल्द वेतन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान करने निवेदन किया गया हैं।।

अब देखने कि बात यह होगी कि कब तक स्वास्थ्य विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर एनएचएम कर्मचारियों की वेतन जल्दी जारी करते हैं।। ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें,, या फिर ऐसे ही भगवान भरोसे कर्मचारियों को बैठना पड़ेगा।। या सरकार और स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द एनएचएम कर्मचारियों कि वेतन जारी करते हैं ये तो देखने वाली बात होगी।। लेकिन वेतन न मिलने के कारण प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों को रोजी रोटी और जीवन यापन करने के लिए काफी सकंट का सामना करना पड़ रहा।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button