ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

निगम की वित्त समिति की समीक्षा बैठक संपन्न, उपादन राशि और अनुकम्पा नियुक्ति पर बड़ा निर्णय

दुर्ग : नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग में आज वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने की, जिसमें समिति के सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर देव नारायण चंद्राकर,विजयंत पटेल,सजान जोसेफ,अब्दुल खालिक,सावित्री दमाहे,मनोज सोनी,मनीष बघेल,संजय अग्रवाल,हिरोदी चंदनिया,

बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों की उपादन (सेवानिवृत्ति लाभ) राशि तथा अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई। प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि कई कर्मचारियों की उपादन राशि प्रक्रियाधीन है, जिसके दस्तावेज़ों की जाँच समिति द्वारा की जा रही है तथा शेष कर्मचारियों के प्रकरणों को जल्द निपटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन से अनुमति प्राप्त होने के पश्चात अब मृत कर्मचारियों के पात्र निराश्रित परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।

समिति सदस्यों ने चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि निगम की प्राथमिकता कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों को सुरक्षित रखना है। इसलिए सभी लंबित प्रकरणों को पारदर्शी और तीव्र प्रक्रिया के माध्यम से जल्द समाधान किया जाएगा।

निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि उपादन की राशि समयबद्ध तरीके से जारी होगी।

पात्र परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति में विलम्ब नहीं होने दिया जाएगा।कर्मचारियों के हितों से जुड़ी हर नीति पर गंभीरतापूर्वक अमल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button