ब्रेकिंग
1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण
भिलाई

खुर्सीपार में महिला के मंगल सूत्र पर हमला, आरोपी सीसीटीवी में कैद

भिलाई|  भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 53 साल की महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। महिला मंगलवार सुबह 5 बजे फूल तोड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान दो बाइक सवार लड़के आए और उसका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।

मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र के जोन 1 वार्ड 42 एवेन्यू बी की है। यहां रहने वाली डी दलम्मा सुबह 5 बजे पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी। वो कालोनी के बाह लगे फूले के पेड़ से फूल तोड़ ही रही थी कि करीब सुबह 5.30 बजे एक बाइक में दो नकाबपोश बाइक सवार लड़के आए।

उन्होंने महिला के पास बाइक रोकी और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद पीछे बैठा युवक बाइक से उतरा और महिला का मुह दबाकर गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद उसने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और बाइक में बैठकर फरार हो गए।

घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो कालोनी के लोग बाहर निकले। इसके बाद लोगों ने मामले की शिकायत खुर्सीपार थाने में की। खुर्सीपार पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों को कोई पता नहीं चल सका है।

बिना नंबर की बाइक से आए थे आरोपी

चेन स्नेचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में आरोपी दिखाई दे रहे हैं। वो लोग बिना नंबर की बाइक से आए थे। पीछे बैठा लड़का लाल रंग की अटैच कैप वाली जैकेट पहने थे। वहीं बाइक चलाने वाले काले रंग का स्वेटर जैसा कुछ पहने है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

कुछ दिन पहले ही सीमेंट की सीट तोड़कर हुई थी चोरी

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जिस जगह पर चेन स्नेचिंग हुई है वहां से कुछ दूर पर ही एक सप्ताह पहले सीमेंट की सीट तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस को गश्त बढ़ाना चाहिए। यहां गश्त ना होने से आपराधिक तत्व सक्रिय हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button