ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
छत्तीसगढ़दुर्ग

छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रेजी की सूची में RAWAT, RAVAT समावेश करने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को ज्ञापन-प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव

दुर्ग  : छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन प्रांताध्यक्ष (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध-दुर्ग भानु प्रताप यादव द्वारा माननीया साध्वी निरंजन ज्योति जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग,भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन प्रेषित किया है कि छत्तीसगढ़ में यादव एवं उसकी उपजाति रावत को छत्तीसग़ढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में छत्तीसगढ राजपत्र क्रमांक-293 दिनांक 27/06/2020 को शामिल किया गया है,लेकिन केन्द्रीय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सूची में रावत दर्ज नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ के यादवों की उपजाति रावत सामान्य वर्ग में आ जाने के कारण शासन (केन्द्रीय शासन की योजनाओं ) की सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में यादव जाति की संख्या लगभग बत्तीस लाख है, यह जाति बहुत ही गरीब एवं रोजी-रोटी के लिए दैनिक मजदूरी,गाय चराना,पशु पालन करके जीवन यापन करती है तथा समाज में शिक्षा का बहुत ही अभाव होने के कारण  बिना केन्द्रीय शासन की योजनाओं के जीवन यापन करने मजबूर है एवं यादव समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्रायें छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची रावत जाति शामिल नहीं होने के कारण (केन्द्रीय शासन की योजनाओं ) प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित हो जाते है।

अतएव .छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास निगम,अनुसूचित जाति विकास निगम, पिछड़ा वर्ग  एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग,मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक/2474/1909/2015/25-2 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 14/08/2025 तथा .सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य पिछडा वर्ग आयोग, शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर रोड,रायपुर का पत्र क्रमांक/453/बैठक/पिवआ/2025 रायपुर दिनांक 10/06/2025 छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची के अनुक्रमांक 01 में  अहीर‘‘  के  उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं  अंग्रेजी की सूची में RAWAT, RAVAT समावेश करने  आग्रह किया है

 भवदीय,

भानु प्रताप यादव, प्रातांध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध-दुर्ग.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button