ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना

दुर्ग। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्राकृतिक अध्ययन उत्तर भारत हाईक के लिए दुर्ग जिले से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना हुआ। दल को जिले के पदाधिकारियों एवं स्काउट-गाइड सदस्यों ने शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

यह हाईक कार्यक्रम राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेयी के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन राज्य उपाध्यक्ष सुनीता संजय बोहरा, राज्य आयुक्त (रोवर) एवं जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख, जिला मुख्य आयुक्त जीत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त अरविंद मिश्रा, जिला आयुक्त (गाइड) वर्षा ठाकुर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

दुर्ग जिले की ओर से उत्तर भारत हाईक में शामिल होने वाले दल में शिविर संचालक एवं जिला अध्यक्ष अशोक देशमुख, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरस्वती गिरियां, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) अमिता हरमुख, जिला संयुक्त सचिव हेमा चंद्रवंशी तथा गाइडर तृप्ता कश्यप शामिल हैं।

रवानगी के अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) बालक दास राऊत सहित जिला संघ के समस्त पदाधिकारियों ने दल के सभी सदस्यों को सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यह हाईक प्रतिभागियों को प्राकृतिक अध्ययन, साहसिक गतिविधियों और नेतृत्व कौशल के विकास का अवसर प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button