ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

ठंड की दस्तक: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में तापमान में भारी गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर ठंड का संकेत दे दिया है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, लेकिन अब मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु क्षेत्र में एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसका सीधा असर मध्य छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई देगा। हवाओं में नमी बढ़ने से ठंडक महसूस होने लगेगी और रात के तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है, जबकि दिन में हल्की गर्म हवाएं महसूस होती रही हैं।

कब तक रहेगी ठंडक

मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव तेज होगा और कई जिलों में रात का तापमान कम हो जाएगा। हालांकि यह ठंड ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकेगी। जैसे ही तमिलनाडु में सक्रिय सिस्टम का प्रभाव कम होगा, तापमान सामान्य स्तर पर लौट आएगा। असली कड़ाके की ठंड दिसंबर में आने की संभावना है।

रायपुर में तापमान की स्थिति

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह और शाम की हल्की ठंडक लोगों को सर्दी का एहसास कराएगी।

मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि ठंड के दौरान अलाव और गर्म पेय पदार्थ तैयार रखें और सुबह-शाम की सर्द हवाओं से बचाव करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button