ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़सूरजपुर

रात्रि में अचानक जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से जाना उनका हालचाल

संवाददाता, सौरभ साहू:-

सूरजपुर : कलेक्टर , एस. जयवर्धन ने प्रशासनिक अमले के साथ बीती रात जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। उन्होंने भर्ती हुए मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली गई।

साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के रेग्युलर मॉनीटरिंग हेतु मौके पर उपस्थित एसडीएम ,मती शिवानी जायसवाल व अन्य संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने क्रमवार अलग अलग कक्ष का निरीक्षण किया और वार्डों में भर्ती मरीजों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर द्वारा लगभग एक घंटे तक जिला अस्पताल के वार्डों में भ्रमण कर मरीजों से चर्चा किया गया। जिसमें सही उपचार और समय में दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं कि नहीं इसकी जानकारी मरीजों से ली गई।

इसके साथ ही कलेक्टर , एस जयवर्धन ने जनपद कार्यालय सूरजपुर चल रहे एसआईआर के तहत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ , विजेन्द्र सिंह पाटेल व संयुक्त कलेक्टर , पुष्पेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button