ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, जांजगीर-चांपा में 5 मृतक और 3 घायल

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक और बारात से लौट रही स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को नाजुक बताया है।

मृतकों की पहचान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा, शांति नगर के निवासी थे। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:

  • विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष)
  • राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष)
  • पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष)
  • भूपेंद्र साहू (40 वर्ष)
  • कमलनयन साहू (22 वर्ष)

पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक की खोजबीन तेज कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button