ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

सेवा, समर्पण और संस्कार की मिसाल बनी ‘श्री राम रसोई’ — सफलतापूर्वक पूर्ण किया सेवा का एक वर्ष

दुर्ग।जनसेवा के संकल्प को साकार करती श्री राम रसोई ने अपनी सेवा यात्रा का पहला वर्ष पूर्ण कर लिया है। श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा संचालित यह पुनीत रसोई परियोजना समाज के जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई थी।

एक वर्ष पूर्व 6 स्थानों से शुरू हुई यह सेवा आज दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के 13 केंद्रों पर प्रतिदिन हजारों लोगों तक भोजन पहुंचा रही है। सेवा, सहयोग और समर्पण के साथ इस एक वर्ष में 5.12 लाख थालियों का नि:शुल्क भोजन वितरण किया गया है — जो अपने आप में एक अद्भुत उपलब्धि है।

समिति के सदस्यों का मानना है कि यह सफलता जनमानस के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग, सेवा-भाव और आशीर्वाद के कारण ही संभव हो पाई है। संस्था ने उन सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने तन, मन या धन से इस यज्ञ में आहुति दी।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर राम रसोई की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी सेवाभावी जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

  •  दिनांक: 7 जून, शनिवार
    स्थान: संकट मोचन हनुमान मंदिर, मालवीय नगर चौक, राम रसोई सेंटर
    समय: दोपहर 12 बजे से

संवेदनापूर्वक,
श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति, दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button