ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
देश

दिल्ली में आज RSS कार्यालय का उद्घाटन, मोहन भागवत और अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

दिल्ली |राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए दिल्ली कार्यालय ‘केशव कुंज’ का आज (बुधवार) उद्घाटन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर 4 बजे के बाद शुरू होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिस्सा लेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

आरएसएस से जुड़े करीब 4000 लोग शामिल होंगे

उद्घाटन समारोह में आरएसएस से जुड़े करीब 4000 लोग शामिल होंगे। दिन भर पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत इस नए कार्यालय में दिल्ली प्रांत की पहली बैठक करेंगे। यह नया कार्यालय करीब चार एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 12 मंजिला तीन टॉवर, लगभग 300 कमरे और कार्यालय बनाए गए हैं। यहां 270 गाड़ियों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था है।

यह भवन करीब 5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है

नए आरएसएस कार्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक भारतीय वास्तुकला का संयोजन किया गया है। यह भवन करीब 5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें टॉवर, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, अस्पताल और एक हनुमान मंदिर भी शामिल हैं। इस भव्य इमारत का निर्माण सार्वजनिक दान से हुआ है, जिसमें 75,000 से अधिक लोगों ने अपना योगदान दिया। निर्माण कार्य में लगभग आठ साल लगे और इसकी कुल लागत करीब 150 करोड़ रुपये आई है।

तीनों टॉवर का नाम ‘साधना’, ‘प्रेरणा’ और ‘अर्चना’ रखा गया है

आपको बता दें कि आरएसएस के इस नए कार्यालय को गुजरात के प्रसिद्ध वास्तुकार अनूप दवे ने डिजाइन किया है। इसमें हवादार संरचना और प्राकृतिक रोशनी की पूरी व्यवस्था की गई है। तीनों टॉवर का नाम ‘साधना’, ‘प्रेरणा’ और ‘अर्चना’ रखा गया है। जैसे ही कोई संघ कार्यालय में प्रवेश करेगा, सबसे पहले ‘साधना’ टॉवर आएगा, उसके बाद ‘प्रेरणा’ और अंत में ‘अर्चना’ टॉवर होगा।

अब नए और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय में कामकाज शुरू होगा

आरएसएस पिछले आठ वर्षों से किराए के परिसर में अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहा था। अब नए और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय में कामकाज शुरू होगा। संघ के इस नए केंद्र को संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए तैयार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button