ब्रेकिंग
केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का प्रथम प्रसारण 31 अगस्त को

रायपुर| छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ‘‘दीदी के गोठ’’ नामक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के समस्त केंद्रों से होगा।

इस विशेष प्रसारण में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री  विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां साझा करेंगी, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगी।

‘‘दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी दीदियों के कार्यों, उनकी उपलब्धियों तथा आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रदेशभर में प्रसारित होगी। यह पहल न केवल स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और अधिक प्रेरणा भी प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button