ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
महासमुंद

बिरकोनी के औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण टीम की दबिश

महासमुंद |  कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 21 मार्च  को औद्योगिक क्षेत्र स्थित तुलसी फॉस्फेट लिमिटेड, शुभम आर्गेनिक फैक्ट्री बिरकोनी जिला महासमुंद का श्रम पदाधिकारी  डी.एन. पात्र एवं जिला खनिज अधिकारी  योगेन्द्र सिंह, नाप तौल निरीक्षक  सिद्धार्थ दुबे एवं पर्यावरण विभाग से  जितेन्द्र सिंह जूनियर सांईटिस्ट द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

प्लांट की ओपनिंग 20 मार्च को होना बताया गया एवं प्लांट अभी बंद पाया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज विभाग की ओर से पावर प्लांट में उपयोग होने वाली खनिज राक फास्फेट जो की प्लांट के परिसर में डंप था के संबंध में वैद्य दस्तावेज के साथ खनिज विभाग के विभागीय पोर्टल में परिवहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

विधिक मापविज्ञान विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान तौल उपकरण व धर्मकांटे के सत्यापन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही तौल यंत्र की जांच हेतु बाट रखने एवं समय में तौल यंत्रों के सत्यापन करवाने हेतु निर्देशित किया गया। पर्यावरण विभाग से कोई उल्लंघन होना नहीं पाया गया।

श्रम विभाग द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन को संविदा श्रमिक अधिनियम 1970, अंतर्गत प्रमुख नियोजक एवं नियोजित ठेकेदारों का एक माह के भीतर अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत भी अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया एवं कार्यरत कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित दर से वेतन भुगतान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

पश्चात औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी स्थित शुभम आर्गेनिक प्लांट का गठित द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्लांट में उपस्थित चौकीदार द्वारा प्लांट विगत 04 माह से बंद होना बताया गया। फैक्ट्री बंद की सूचना श्रम विभाग को नहीं दिया गया है। इस बाबत् फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button