ब्रेकिंग
4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
रायपुर

बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के लिए राहत की उम्मीद, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

रायपुर: बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले में सरकार के फैसले की जानकारी दी, जिससे बीएड अभ्यर्थियों को कुछ राहत मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के कारण सरकार को यह कदम उठाना पड़ा था, लेकिन सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है, जिसका निर्णय अभी लंबित है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस समस्या का समाधान ढ़ूढ़ने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय अंतर्विभागीय समिति का गठन किया गया है। सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से देख रही है और बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने बर्खास्त शिक्षकों की बहाली की मांग की है और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले में पूरी तरह जागरूक है और अभ्यर्थियों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका के माध्यम से हल होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को राहत मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button