ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
रायपुर

प्राइवेट छात्रों का पंजीयन शुरू: सेमेस्टर सिस्टम से बदल जाएगी परीक्षा की तस्वीर

रायपुर। 30 सितंबर को विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में रेगुलर एडमिशन खत्म होने के बाद प्राइवेट एडमिशन के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं। 20 अक्टूबर तक स्वाध्यायी छात्रों को पंजीयन करवाना होगा। विश्वविद्यालय पोर्टल में स्वाध्यायी विद्यार्थियों का पंजीयन होना है। इस वर्ष से प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के चलते प्राइवेट परीक्षा भी सेमेस्टर वाइज होगी।

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग के द्वारा प्राइवेट विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू किया जा रहा है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग में स्वाध्यायी विद्यार्थी नीति 2024 जारी कर दी है। इसके तहत प्राइवेट शिक्षण में भी सेमेस्टर सिस्टम लागू होने जा रहा है।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स 3,2 और 4,1 दोनों पैटर्न से संचालित होंगे। इस पैटर्न के तहत सिर्फ स्नातक करने वाले छात्र पुराने कोर्स की तरह 3 साल में ग्रेजुएशन और 2 साल में पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकेंगे। और जो छात्र ऑनर्स की डिग्री लेना चाहते हैं वह 4,1 के पैटर्न से 4 साल ग्रेजुएशन और 1 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स करेंगे। हालांकि परीक्षा सेमेस्टर सिस्टम की तरह होगी। स्वाध्याय विद्यार्थी नीति 2024 लागू होने के बाद निजी व शासकीय महाविद्यालय में नियमित छात्रों की तरह प्राइवेट विद्यार्थी भी सेमेस्टर सिस्टम से ही पढ़ाई करेंगे। वार्षिक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह खत्म की जा रही है। ऐसा नियमित और प्राइवेट विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में एकरूपता लाने के लिए किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय पोर्टल में प्राइवेट विद्यार्थियों का पंजीयन होगा जिसके बाद प्राइवेट विद्यार्थियों को प्रत्येक सेमेस्टर के लिए अलग-अलग पंजीयन नहीं करवाना पड़ेगा। विश्वविद्यालय पंजीयन का कार्य पूरा कर पंजीकृत स्वाध्याय विद्यार्थियों की संकाय वार /विषय वार सूची संबंधित महाविद्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

रेगुलर की तरह प्राइवेट विद्यार्थियों का भी आंतरिक मूल्यांकन होगा। यह 20 नंबरों की परीक्षा होगी। इसके अलावा प्राइवेट विद्यार्थियों को भी असाइनमेंट जमा करना होगा। जिसके लिए 10 अंक निर्धारित है। वही 70 अंकों के विषयवार पेपर होंगे। पंजीकृत प्राइवेट विद्यार्थियों का प्रथम आंतरिक मूल्यांकन 1 से 10 नवंबर तक होगा तथा दूसरा आंतरिक मूल्यांकन 1 से 10 दिसंबर तक होगा। 15 से 25 दिसंबर तक असाइनमेंट जमा करने होंगे। आंतरिक मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित महाविद्यालय के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक स्वाध्याय विद्यार्थियों को 30 घंटे की प्रायोगिक कक्षा अनिवार्य होगी।

स्नातक प्रथम वर्ष में शासन की ओर से जारी प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए कैलेंडर के अनुसार 15 से 31 दिसंबर तक प्रायोगिक परीक्षा संपन्न करवाने होंगे। इसके बाद जनवरी में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होगी। पंजीयन के लिए 20 अक्टूबर तक का समय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button