ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

मजाक में मौत: दोस्तों ने ही कर दी युवक की हत्या, 4 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में बाइक से गिरे एक युवक का मजाक उड़ाना दूसरे युवक को भारी पड़ गया। खिल्ली उड़ाने से नाराज युवक ने अपने दोस्तों के साथ मजाक उड़ाने वाले युवक की हत्या कर दी। युवक के पेट व पीट पर चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। प्रवीण यादव नाम का युवक बाइक चलाते हुए सरोना इलाके से गुजर रहा था। शराब के नशे में होने के कारण उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह गिर गया। इस दौरान वहां अभय नेताम नाम का युवक खड़ा था जो कि उसी क्षेत्र का रहने वाला था। प्रवीण को इस तरह गिरता देख उसने उसकी खिल्ली उड़ाई और उस कमेंट भी किया।

इसे लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो प्रवीण ने अपने दोस्तों को बुला लिया। सभी ने मिलकर अभय की पिटाई शुरू कर दी और उसके पेट और पीठ पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी वहां से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अभय को एम्स पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बची। चाकू का वार गहरा होने व अत्याधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद डीडी नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रविवार शाम तक पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण यादव के साथ उसके दोस्त पुरुषोत्तम यादव, प्रेम यादव व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button