ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक गजेंद्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास, ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम को बताया समय की आवश्यकता

दुर्ग | 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने आज राजनांदगांव में आयोजित जिलास्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुझाई गई थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ (One Earth, One Health) को साझा करते हुए लोगों को नियमित योग करने की प्रेरणा दी।

विधायक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का माध्यम भी है। आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन पद्धति को स्वीकार कर रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।”

योग में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग

कार्यक्रम में राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण रविन्द्र वैष्णव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल समेत अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button