ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

दुर्गा पूजा में अश्लीलता का विरोध: समिति के कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस पर उठे सवाल

अंबिकापुर| मां महामाया की नगरी अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाले मामले ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जहां दुर्गा पूजा समिति ने कार्यक्रम के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी। यहां पर दूसरे प्रदेश से बार बालाओं को बुलाकर रातभर अश्लील डांस कराया गया।

एक तरफ जहां इन दिनों पूरे देश प्रदेश में नवरात्रि की धूम हैं, कई जगहों पर रात्रि में दुर्गा माता का जगराता हो रहा है। माता के जशगीत और भजनों से लोग सराबोर हो रहे हैं तो कई जगहों पर रात में दुर्गा माता के पंडालों के आस पास कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता भी परोसी जा रही है।

एक ऐसा ही मामला अं​बिकापुर के मैनपाट से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुर दुर्गा पूजा समिति के द्वारा ऐसा आयोजन किया गया था। सरगुजा के मैनपाट में देर रात तक फूहड़ डांस चलता रहा । नवरात्रि पर्व पर भक्ति के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा पंडाल के समितियों में लोगों की भक्ति भावनाओं के साथ किया खिलवाड़ जा रहा है।

खास बात यह है कि इतने बड़े आयोजन में जब कि पूरी रात अश्लील डांस चलते रहे लेकिन इसकी भनक तक प्रशासन व पुलिस को नहीं लगी। यह पूरा मामला मैनपाट नर्मदापुर का है। जहां आधे कपड़े में बार बालाएं अपने जिस्म की नुमाइश करती रही और लोग उनके वीडियो बनाते रहे।

बहरहाल इस आयोजन के तमाम वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन आयोजकों पर कोई एक्शन लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button