ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
छत्तीसगढ़

अब सप्ताह में एक दिन तय: 18 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

दुर्ग।आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्टर जनदर्शन की तिथि में बदलाव किया है। अब यह जनसुनवाई कार्यक्रम सोमवार के बजाय सप्ताह के मध्य में आयोजित किया जाएगा। नई व्यवस्था 18 फरवरी 2026 से लागू होगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विभागों के लगातार क्षेत्रीय दौरों और शासकीय बैठकों के कारण पूर्व निर्धारित दिन पर जनदर्शन आयोजित करने में व्यवधान आ रहा था। इससे नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में देरी की स्थिति बन रही थी। कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह परिवर्तन किया गया है।

नई समय-सारणी के अनुसार कलेक्टर जनदर्शन अब प्रत्येक बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगा। इस दौरान जिलेभर से आने वाले नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन सीधे प्रशासन को सौंप सकेंगे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित दिन और समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button