ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

विधायक के प्रयासों से रिसाली को मिलेगी बेहतर सड़कों की सौगात

रिसाली। राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के सतत प्रयासों से रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। नगरोत्थान योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र की तीन मुख्य सड़कों के डामरीकरण, संधारण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा 19 करोड़ 41 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन सड़कों पर होगा विकास कार्य:

  • मैत्रीकुंज से मधुरिमा फेस-3 तक
  • आजाद चौक से आत्मानंद स्कूल, कृष्णा टॉकीज रोड तक
  • श्रीराम चौक से बाला जी अपार्टमेंट तक का मुख्य मार्ग
  • इन सड़कों के दोनों ओर आवश्यकतानुसार पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

इन वार्डों को मिलेगा सीधा लाभ:

इस विकास कार्य का लाभ वार्ड क्रमांक 27 मैत्रीनगर, 28 शक्तिविहार, 24 आजाद मार्केट, 25 आशीष नगर पश्चिम, 23 प्रगतिनगर, और वार्ड 05 एचएससीएल कॉलोनी रूआबांधा के नागरिकों को मिलेगा। ये सड़कें अत्यंत व्यस्त मार्गों में शामिल हैं, जहां दिनभर आम जनता की आवाजाही बनी रहती है।

विद्युत पोल होंगे शिफ्ट, फिर होगा डामरीकरण:

सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने जानकारी दी कि कई जगहों पर सड़क किनारे अव्यवस्थित विद्युत पोल लगे हुए हैं। डामरीकरण कार्य शुरू करने से पहले इन पोलों को व्यवस्थित रूप से शिफ्ट किया जाएगा।

डी.पी.एस. चौक से कल्याणी मंदिर चौक तक भी होगा चौड़ीकरण:

विधायक चंद्राकर के प्रयासों से डी.पी.एस. चौक से कल्याणी मंदिर चौक तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रारंभ होने वाला है। इस दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने सहमति देते हुए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह मार्ग रिसाली सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाला प्रमुख रास्ता है, जिसका विकास बेहद आवश्यक था।

मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयासरत विधायक:

विधायक ललित चंद्राकर की पहल से न केवल सड़क निर्माण, बल्कि विद्युतीकरण, नाली निर्माण और भवन निर्माण जैसे अन्य बुनियादी कार्य भी स्वीकृत हुए हैं। यह रिसाली के नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button