ब्रेकिंग
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत
छत्तीसगढ़रायपुर

केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

रायपुर, 6 जून 2026। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय मार्ग पर प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बायपास के दोनों छोरों का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि केशकाल घाट बायपास परियोजना बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस परियोजना के पूरा होने से रायपुर से जगदलपुर तक की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

308 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 11.38 किलोमीटर लंबा बायपास

लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 308 करोड़ रुपए की लागत से 11.38 किलोमीटर लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दो वृहद पुल और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।

केशकाल-सलना सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोंडागांव जिले में केशकाल से सलना तक सड़क मजबूतीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क अधोसंरचना के विकास से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने निकटवर्ती बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

केशकाल घाट बायपास परियोजना को बस्तर संभाग की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाली परियोजना माना जा रहा है, जिसके पूरा होने से क्षेत्रीय विकास और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button