ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़भिलाई

सिन्थेटिक (चिट्टा हिरोईन) सहित पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

भिलाई  : थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्थेटिक चिट्टा (हिरोईन) के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हुंडई वरना कार में चिट्टा की सप्लाई और सेवन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10.7 मिलीग्राम चिट्टा, हुंडई वरना कार, 6 मोबाइल फोन सहित कुल ₹9,87,800 की सामग्री बरामद की है। इस मामले में दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं, जिन्हें अभिरक्षा में लिया गया है।

दिनांक 26.12.2025 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा भाठा, मेंहदी बाड़ी के पास खाली मैदान में एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार (क्रमांक CG 05 LW 6628), जिसका पिछला कांच टूटा हुआ है, में कुछ संदिग्ध व्यक्ति सिन्थेटिक हिरोईन का नशा कर रहे हैं। सूचना पर थाना पुरानी भिलाई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

कार में बैठे व्यक्तियों ने अपने नाम क्रमशः रवेल सिंह उर्फ जॉनी (निवासी कैलाश नगर, जामुल), कार चालक दिशान्त (निवासी गनियारी), रोहित गुप्ता (निवासी संगम चौक, खुर्सीपार), ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह (निवासी सुभाष मार्केट, खुर्सीपार) बताए। इनके साथ दो अपचारी बालक भी मौजूद थे। कार के अंदर धुआं भरा हुआ था और आरोपी एल्युमिनियम फॉइल में चिट्टा रखकर लाईटर की मदद से सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

तलाशी के दौरान:

  • रवेल सिंह से 6.50 मिलीग्राम चिट्टा व बिक्री रकम ₹27,500
  • दिशान्त से 2.10 मिलीग्राम चिट्टा, हुंडई वरना कार, एल्युमिनियम फॉइल, लाईटर
  • रोहित गुप्ता से 0.58 मिलीग्राम चिट्टा, एल्युमिनियम फॉइल, लाईटर
  • ओमकार सिंह उर्फ गोली से 0.51 मिलीग्राम चिट्टा, एल्युमिनियम फॉइल, लाईटर
  • अपचारी बालकों से क्रमशः 0.53 व 0.48 मिलीग्राम चिट्टा, एल्युमिनियम फॉइल व लाईटर

कुल 10.7 मिलीग्राम चिट्टा, 6 मोबाइल फोन और कार जप्त की गई।

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 517/2025, धारा 27(क), 21(क), 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। चिट्टा की सप्लाई के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी है। वहीं, किशोरों को मनःप्रभावी पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर संगठित अपराध की धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रवेल सिंह उर्फ जॉनी – निवासी कैलाश नगर, जामुल
  2. दिशान्त – निवासी गनियारी
  3. रोहित गुप्ता – निवासी संगम चौक, खुर्सीपार
  4. ओमकार सिंह उर्फ गोली सिंह – निवासी सुभाष मार्केट, खुर्सीपार
  5. 02 अपचारी बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button