ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

नारकोटिक एक्ट मामला: थाना पुलगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग  : थाना पुलगांव पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में चार आरोपियों (जिसमें एक अपचारी बालक शामिल है) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने अभिनंदन पैलेस, पुलगांव नदी रोड पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी के साथ वामन यादव, मुकेश वर्मा, योगेश साहू एवं एक अपचारी बालक को पकड़ा गया। आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से तीन पैकेट गांजा, अलग से झिल्ली में 15 पुड़िया, 5 नग मोबाइल फोन एवं स्कूटी क्रमांक CG 07 CZ 8454 जप्त की गई।

मामले में थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 566/2025, धारा 20(b), 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल/स्कूटी एवं कुल 3.033 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया जा चुका है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजा उन्होंने शखील बाग राजा उर्फ राज कन्हाई हट्टी, निवासी बलांगीर (उड़ीसा) से खरीदा था। जांच में सामने आया कि आरोपी शखील बाग पहले से ही थाना अंडा, जिला दुर्ग के अपराध क्रमांक 118/25 एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में निरुद्ध था। इसके बाद थाना पुलगांव पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से रिमांड पर लेकर पूछताछ की और वर्तमान प्रकरण में गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है और नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button